मैनपुरी (संवाददाता - अमन कुमार): केंद्रीय चुनाव आयोग पर खुलासे को लेकर करहल विधायक तेज प्रताप यादव का कहना है कि केंद्रीय चुनाव आयोग अपनी जवाब देही से नहीं भाग सकता है। विपक्ष पहले से ही चुनाव आयोग के पक्षपात पूर्ण रवैये को लेकर कहता रहा है अब हुए खुलासे के बाद विपक्ष की बात साबित हो गई है। लोकतंत्र में चुनाव सुचितापूर्ण होने चाहिए। यह बात देश के लोगों को सोचनी पड़ेगी। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी जनता की आवाज बनाकर सभी वर्गों तक पहुंच रही है। आज सपा को सभी वर्गों का समर्थन है। आगामी विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार प्रदेश में बनने जा रही है। उन्होंने भाजपा के मंत्रियों पर हमलावर होते हुए कहा कि सरकार में बैठे लोग अपने समाज की रक्षा नहीं कर पा रहे हैं।
धरने में शामिल होने के बाद भी न्याय नहीं मिल रहा है। मंत्री अपनी कुर्सी बचाने तक सीमित रह गए हैं। वे कस्बे के बाईपास जीटी रोड पर गारमेंट्स से जुड़े एक स्टोर के उदघाटन समारोह में बोल रहे थे। इससे पूर्व कार्यक्रम संयोजक एड. अनुरुद्ध कुमार क्रांति ने माल्यार्पण, शाल्यार्पण व प्रतीक चिह्न भेंटकर मुख्य अतिथि करहल विधायक तेज प्रताप यादव का स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, किशनी विधायक बृजेश कठेरिया, नीलेश यादव, राधा देवी, बृजेश यादव, अनीता यादव, हंटू यादव, सत्येंद्र पाल, सुभाष आचार्य, जसकरन कठेरिया, अमित कठेरिया, महावीर सिंह, राजेश पेंटर, विजेंद्र सिंह, हरिकेश यादब, सुरेंद्र सिंह, गुरुबक्स सिंह, ब्रजेश यादव, अमन यादव, अन्नू प्रधान, मनोज प्रधान , स्टोर मैनेजर अजय कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
