आयोजकों के अनुसार जागरण-कीर्तन का शुभारंभ रात 8 बजे से होगा। इस दौरान श्रद्धालु भजन, कीर्तन और धार्मिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भक्ति रस में सराबोर होंगे। कार्यक्रम में बाराबंकी की प्रसिद्ध भजन गायिका ज्योति कमल और बहराइच के चंद्रभान निडर भजनों की प्रस्तुति देंगे।
कार्यक्रम का उद्घाटन मानवेंद्र सिंह भदौरिया ‘रिक्कू’ द्वारा किया जाएगा। वहीं आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी क्षेत्र के लोगों और ग्रामवासियों द्वारा संभाली जाएगी।
जागरण को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रकाश, साउंड सिस्टम समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
आयोजक मोरध्वज सिंह भदौरिया तथा समस्त ग्रामवासियों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर जागरण-कीर्तन में शामिल होने और धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
