मैनपुरी (संवाददाता - अमन कुमार)। थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम करनपुर निवासी 14 वर्षीय पियूष तिवारी पुत्र सुरेश तिवारी पढ़ाई को लेकर पिता की डांट से नाराज होकर घर से कहीं चला गया। किशोर के अचानक लापता होने से परिजन परेशान हो गए और उसकी तलाश शुरू की।परिजनों की सूचना पर थाना बेवर कस्बा इंचार्ज सुखवीर सिंह, अंजली , संगीता ने टीम के साथ किशोर की तलाश में प्रयास तेज किए। पुलिस को जानकारी मिली कि किशोर बेवर बस स्टैंड के आसपास मौजूद है। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए बेवर बस स्टैंड से पियूष तिवारी को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी कर किशोर को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। किशोर के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया।
पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकला किशोर, पुलिस ने बस स्टैंड से किया बरामद
September 22, 2026
Tags
