झांसी घाट पर मां नर्मदा की महाआरती बनी आस्था का केंद्र, 11 माह से प्रतिदिन उमड़ रहे श्रद्धालु

MiH News


नरसिंहपुर। झांसी घाट पर श्री मां रेवा सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित मां नर्मदा की भव्य महाआरती इन दिनों क्षेत्र में आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। समिति द्वारा पिछले 11 माह से प्रतिदिन शाम 7 बजे मां नर्मदा की महाआरती विधि-विधान और भक्तिभाव के साथ निरंतर कराई जा रही है।


संध्या होते ही झांसी घाट का नर्मदा तट वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और घंटियों की गूंज से भक्तिमय हो उठता है। इस दौरान श्रद्धालु ‘हर-हर नर्मदे’ के जयघोष के साथ मां नर्मदा की आरती में शामिल होते हैं। मां रेवा के पावन जल में प्रज्वलित दीपों की मनमोहक छटा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहती है।


महाआरती के दर्शन और पूजन के लिए प्रतिदिन दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु झांसी घाट पहुंच रहे हैं। लगातार 11 माह से चल रहे इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्य पूरी निष्ठा के साथ व्यवस्थाएं संभाल रहे हैं।



समिति के मैनेजर अरविन्द पटेल, सम्राट मिश्रा, संतोष वर्मन, रूपेन्द्र नामदेव, गोपाल मल्लाह, अनिल वर्मन, अरविन्द तोमर, उदित मिश्रा, भैया जी वैष्णव, प्रिंस वर्मन, परी वर्मन, दिलीप, तेजीलाल, हेमंत, राजकुमार, शिवकुमार, सिद्धू वर्मन और साहिल साहू सहित अन्य सदस्य नियमित रूप से आयोजन में सहयोग कर रहे हैं।


श्री मां रेवा सेवा समिति के सदस्यों ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रतिदिन शाम 7 बजे झांसी घाट पहुंचकर मां नर्मदा की दिव्य महाआरती में शामिल हों।

About Us

MiH News एक भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहां आपको देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश, बिहार और स्थानीय क्षेत्रों से जुड़ी ताजा और महत्वपूर्ण खबरें मिलती हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज, सटीक और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाना है।