जसवंतनगर (संवाददाता - पंकज राठौर)। युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम के तहत माय भारत इटावा की ओर से ब्लॉक क्षेत्र में नशामुक्ति को लेकर वॉल पेंटिंग बनाई गई। माय भारत इटावा की उपनिदेशक सुश्री सोनिका चंद्रा के निर्देशन में आयोजित अभियान में वॉलंटियर्स ने चित्रों और संदेशों के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया।
वॉल पेंटिंग के जरिए युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करते हुए स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहकर सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित करना रहा।
इस अवसर पर युवा मंडल अध्यक्ष ऋषभ पाठक, कु. नीरज के साथ माय भारत के वॉलंटियर्स अभिषेक कुमार, शिवेक कुमार, विनायक पाठक,पीयूष आदि मौजूद रहे।
