इटावा (संवाददाता : पंकज राठौर)। माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह, उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई, के सहयोग से 'श्री राठौर सेवा संस्थान, इटावा' के तत्वावधान में एक विशाल निःशुल्क सम्पूर्ण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर आगामी 18 अक्टूबर 2026 दिन रविवार को नगर पालिका परिषद, इटावा में प्रातः 11:00 बजे से सायंकाल 4:00 बजे तक आयोजित होगा।
विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मिलेगी सलाह। शिविर में सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के अनुभवी एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों को परामर्श दिया जाएगा। इसमें निम्नलिखित विभागों के चिकित्सक सेवाएं देंगे:-
1: सामान्य चिकित्सा विभाग
2: प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग
3: कान, नाक एवं गला रोग विभाग (ENT)
4: नेत्र रोग विभाग
5: दंत चिकित्सा विभाग
6: सामान्य शल्य चिकित्सा (सर्जरी) विभाग
7: श्वसन चिकित्सा विभाग।
शिविर में मरीजों की सुविधा के लिए पैथोलॉजी ऑन व्हील्स के माध्यम से विभिन्न प्रकार की जाँचें एवं प्रारंभिक स्वास्थ्य सेवाएं बिल्कुल मुफ्त दी जाएँगी। शिविर में हीमोग्लोबिन (Hb), ब्लड ग्रुप, रक्तचाप (BP), वजन मापन, टाइफाइड, डेंगू, मलेरिया, HIV, HCV और HBsAg जैसी जाँचें उपलब्ध रहेंगी।
संस्थान के प्रतिनिधियों ने बताया कि डॉक्टरों द्वारा परामर्श के बाद लिखी गई सभी आवश्यक दवाइयाँ मरीजों को निःशुल्क वितरित की जाएँगी।
आयोजन की तैयारियों में संस्थान के संस्थापक/अध्यक्ष डॉ. संतोष राठौर, उपाध्यक्ष प्रो. हिमांशु कुमार, महामंत्री विपिन कुमार एड., मंत्री बबलू राठौर, कोषाध्यक्ष दिनेश राठौर, संरक्षक मुन्नीलाल राठौर, संगठन मंत्री अतुल कुमार LIC,मीडिया प्रभारी पंकज राठौर तथा सदस्य रवि कुमार एवं जितेंद्र सिंह सहित समस्त सहयोगी सदस्य तत्परता से लगे हुए हैं।
संस्थान ने शहर व क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं।
