अछल्दा: सिद्धपीठ पाण्डरीधाम मंदिर में भक्ति कार्यक्रम

MiH News

अछल्दा। पुराना अछल्दा स्थित सिद्धपीठ पाण्डरीधाम मंदिर में शुभ अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भक्ति और धार्मिक आयोजन में उत्साह के साथ सहभागिता की।

इस दौरान पंडित राम निवास चिरैया, लौआ शास्त्री, ललित शास्त्री, उमेश शास्त्री, बिटू शास्त्री, भूरे शास्त्री, धीरज गोस्वामी, बीरु गोस्वामी, प्रदीप लालपुर ढोलक मास्टर, नंदकिशोर भगत जी, सोनू साउंड मास्टर, नारायण प्रजापति, मोहित, संतोष, मनोज मोबाइल, बिनोद सहित कई लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के आयोजक राजभाई यानी रजनीश, पीएनबी मिनी शाखा मैनेजर एवं सिद्धपीठ पाण्डरीधाम मंदिर समिति के अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ। धार्मिक आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंजता रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

About Us

MiH News एक भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहां आपको देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश, बिहार और स्थानीय क्षेत्रों से जुड़ी ताजा और महत्वपूर्ण खबरें मिलती हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज, सटीक और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाना है।