जसवंतनगर में 31 अक्टूबर को सजेगी अखिल भारतीय कवि सम्मेलन की महफिल, शिवपाल सिंह यादव होंगे मुख्य अतिथि

MiH News


जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर), इटावा। जसवंतनगर की ऐतिहासिक रामलीला के तहत 31 अक्टूबर, शनिवार को रामलीला मैदान में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। रात 8 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में देश के जाने-माने कवि और शायर अपनी रचनाओं से श्रोताओं को हास्य, गीत, शायरी और वीर रस का आनंद कराएंगे।

कार्यक्रम में जसवंतनगर के विधायक एवं सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव मुख्य अतिथि होंगे, जबकि बदायूं के सांसद आदित्य यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कवि सम्मेलन में डॉ. विष्णु सक्सेना (यश भारती), मुमताज नसीम, दिनेश देसी घी, विलाल सहारनपुरी, हिमांशी बावरा, विष्णु विराट, प्रीति पाण्डेय और वीर रस के कवि मयंक बिधौलिया काव्य पाठ करेंगे।

कार्यक्रम का संचालन कुमार मनोज करेंगे। रामलीला समिति के प्रबंधक राजीव गुप्ता ‘बबलू’ और अजेंद्र गौर ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह केवल रामलीला समिति का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पूरे जसवंतनगर का आयोजन है। नगर की पहचान और सांस्कृतिक परंपरा से जुड़े इस कवि सम्मेलन को सफल बनाना सभी नगरवासियों की सहभागिता से ही संभव है। समिति के पदाधिकारियों ने कहा यह केवल समिति का नहीं, पूरे नगर का कार्यक्रम है

उन्होंने कहा कि समिति लगातार प्रयास करती है कि रामलीला के मंच पर अच्छे और नामचीन कवियों को आमंत्रित किया जाए, ताकि नगर के लोगों को एक ही मंच पर बेहतरीन रचनाएं सुनने का अवसर मिले। हर वर्ष बेहतर कार्यक्रम कराने और साहित्यिक परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने नगरवासियों से परिवार और मित्रों के साथ पहुंचकर कवि सम्मेलन का आनंद लेने तथा कवियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की।

About Us

MiH News एक भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहां आपको देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश, बिहार और स्थानीय क्षेत्रों से जुड़ी ताजा और महत्वपूर्ण खबरें मिलती हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज, सटीक और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाना है।