जसवंतनगर (संवाददाता: पंकज राठौर)। गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को थाना जसवंतनगर परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ध्वजारोहण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया गया। कार्यक्रम में थाना पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
ध्वजारोहण के बाद पुलिसकर्मियों को सत्य, अहिंसा, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने की शपथ दिलाई गई। पुलिसकर्मियों ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया।
थानाध्यक्ष कमल भाटी ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने पुलिसकर्मियों से अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और पूरी निष्ठा के साथ पालन करने का आह्वान किया। इस दौरान थाना जसवंतनगर का समस्त पुलिस बल मौजूद रहा।
