चंदौली: जनता दर्शन में आए फरियादियों की सुनी गई समस्याएं

MiH News

चंदौली (संवाददाता - शमशेर चौधरी)। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने पुलिस कार्यालय में  समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादियों के आवेदन लेकर उन्हें अपनी शिकायतों से संबंधित कुल 30 प्रार्थना पत्र पुलिस अधीक्षक को सौंपे। एसपी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों से वार्ता कर तत्काल गुणवत्तापूर्ण एवं न्यायोचित निस्तारण के निर्देश दिए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर उन्हें न्याय दिलाना चंदौली पुलिस की प्राथमिकता है। 


उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया कि आने वाले नागरिकों के साथ शिष्ट एवं विनम्र व्यवहार किया जाए तथा उनकी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनकर गुण-दोष के आधार पर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। वहीं, पुलिस लाइन के नवीन सभागार में भारतीय डाक विभाग की ओर से विशेष जागरूकता कैंप का भी आयोजन किया गया। क्षेत्राधिकारी ऑफिस संजय राय और प्रतिसार निरीक्षक वेदमणि मिश्र की मौजूदगी में आयोजित शिविर में 110 से अधिक पुलिसकर्मियों ने प्रतिभाग किया। डाक विभाग के अधिकारियों ने बचत, निवेश, बीमा और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पुलिसकर्मियों की शंकाओं का समाधान किया।

About Us

MiH News एक भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहां आपको देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश, बिहार और स्थानीय क्षेत्रों से जुड़ी ताजा और महत्वपूर्ण खबरें मिलती हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज, सटीक और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाना है।