ब्लॉक स्तर पर संगठन गठित कर बीडीओ को संबोधित ज्ञापन एडीओ को सौंपा, पद स्थायी करने और सुरक्षा बीमा की भी मांग

MiH News


जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत कार्यरत बैंक सखियों ने गुरुवार को विभिन्न मांगों को लेकर खंड विकास अधिकारी को संबोधित ज्ञापन एडीओ ग्राम विकाश महेश बाबू को सौंपा। बैंक सखियों ने पद स्थायी करने, मानदेय बढ़ाकर 20 हजार रुपये प्रतिमाह करने, बैंक कर्मचारियों की तरह आवश्यक सुविधाएं देने और सुरक्षा बीमा कराने की मांग की।

बैंक सखियों ने बताया कि वे स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने, बैंक क्रेडिट लिंकेज, बैंकिंग कार्यों और रिकवरी में सहयोग करती हैं। इसके बावजूद उन्हें मेहनत के अनुरूप मानदेय नहीं मिल रहा है। उन्होंने आर्थिक सुरक्षा की मांग की।

इससे पहले बैठक में ब्लॉक स्तर पर संगठन का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष विनय शाक्य, सचिव अनुराधा देवी और कोषाध्यक्ष अल्का देवी समेत अन्य पदाधिकारी चुने गए। इस दौरान पिंकी देवी, मीनू दुबे, सीमा आदि बैंक सखियों ने हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा।

About Us

MiH News एक भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहां आपको देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश, बिहार और स्थानीय क्षेत्रों से जुड़ी ताजा और महत्वपूर्ण खबरें मिलती हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज, सटीक और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाना है।