चंदौली (संवाददाता - शमशेर चौधरी)। जनपद के बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर प्रभावित परिवारों का हाल जाना विधायक ने चनहटा और चुरमूली गांवों में पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों के बीच सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री (कीट) का वितरण किया इस दौरान विधायक रमेश जायसवाल ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए कार्यक्रम में एसडीएम तहसीलदार कानूनगो लेखपाल सहित प्रशासनिक अधिकारी जिलापंचायत सदस्य दिलीप सोनकर ग्राम प्रधान पवन सिंह बसंतु निषाद चंद्रशेखर निषाद संजय कनौजिया विधायक प्रतिनिधि सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
जिनके घर गिरे उन्हें जल्द मिले आवास विधायक रमेश जायसवाल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि बाढ़ के कारण जिन ग्रामीणों के मकान गिर गए हैं, उनकी सूची तैयार कराकर जल्द से जल्द आवास उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ काम करे ग्रामीणों ने विधायक द्वारा लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने पर आभार जताया विधायक ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करना प्राथमिकता है जिन परिवारों को नुकसान हुआ है उनके साथ प्रशासन और जनप्रतिनिधि पूरी मजबूती से खड़े हैं राहत सामग्री के साथ-साथ क्षतिग्रस्त मकानों और अन्य नुकसान का सर्वे कराकर पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।
