मूर्ति विसर्जन स्थल की तैयारियों का एसडीएम ने लिया जायजा

MiH News

जसवंतनगर (संवाददाता  : पंकज राठौर ), इटावा । क्षेत्र के गांव विचपुरी खेड़ा के पास से गुजर रही भोगनीपुर गंग नहर पर प्रस्तावित मूर्ति विसर्जन स्थल का मंगलवार को एसडीएम अभिषेक प्रताप सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने विसर्जन स्थल पर की जा रही तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 


निरीक्षण के दौरान एडीओ पंचायत देवेंद्र सिंह और क्षेत्रीय लेखपाल मौजूद रहे। एसडीएम ने स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूरा कराने के संबंध में जानकारी ली और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से मूर्ति विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने पर जोर दिया जा रहा है।

About Us

MiH News एक भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहां आपको देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश, बिहार और स्थानीय क्षेत्रों से जुड़ी ताजा और महत्वपूर्ण खबरें मिलती हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज, सटीक और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाना है।